हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में मुड़िया पूनो में शामिल होने आए एक दिल्ली के श्रद्धालु की मौत हो गई है।मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली के कपास हेड़ा निवासी 35 वर्षीय रवि रविवार को गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए गोवर्धन आया था गोवर्धन परिक्रमा मार्ग पर आन्यौर के पास एक प्याऊ के पास परिक्रमा करते समय करंट लगने से उसकी मौत हो गई। साथ के लोग उसे गोवर्धन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां जांच के बाद चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीएस सिसौदिया ने बताया कि रवि के शव को पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है, पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। गोवर्धन थाना प्रभारी ओम हरि वाजपेयी ने बताया कि शव घरवालों को सौंप दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
