• Thu. Jul 2nd, 2026

कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को मारी टक्कर, 5 की मौत:मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा करके 50 लोग भिंड लौट रहे थे, 35 घायल

ByVijay Singhal

Jul 3, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में सोमवार दोपहर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हुए हैं। हादसा आगरा-दिल्ली हाईवे पर हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार में 5 लोग सवार थे। इसमें 3 लोगों की ही मौत हुई है। कार सवार राजस्थान के रहने वाले थे। जबकि ट्रैक्टर-ट्रॉली में 50 लोग थे। इसमें से 2 की मौत हुई है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार लोग गोवर्धन परिक्रमा करके मध्य प्रदेश के भिंड लौट रहे थे, तभी रैपुराजाट पुलिस चौकी के पास हादसा हो गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान गोवर्धन (74), रूपेश, मुख्ययारी, मुकेश और गयादीन के रूप में की है। ट्रैक्टर-टॉली में सवार धर्मजीत ने बताया, ”हम लोग परिक्रमा करके दोपहर में भिंड लौट रहे थे। रैपुराजाट पुलिस चौकी के पास पीछे से आ रही कार ने टक्कर मार दी। कार की रफ्तार बहुत तेज थी। किसी को कुछ समझ ही नहीं आया कि क्या हुआ? एकदम से झटका लगा और ट्रैक्टर-ट्राली सड़क से नीचे उतर गई। वहां पर चीख-पुकार मच गई। कार तो पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद मौके पर पुलिस आई। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना में 33 लोग घायल हैं। सभी घायलों का इलाज आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज सहित अन्य निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे बाद हाईवे पर जाम लग गया था। पुलिस ने 1 घंटे बाद कार और ट्रैक्टर ट्रॉली को हाईवे से हटवाकर जाम खुलवाया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.