हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर एक 22 वर्षीय युवक को ह्रदय घात हो गया। जिसे मुख्य टिकट निरीक्षक ने तत्काल चिकित्सा बूथ ले जाकर इलाज कराया। इस समय श्री धाम गोवर्धन में मुड़िया पूर्णिमा का राजकीय मेला चल रहा है। जिसमें लाखों की संख्या में कृष्ण भक्त अपने आराध्य श्री गोवर्धन महाराज की परिक्रमा करने के लिए आते है।जिसमें देश के कोन-कोन से श्रद्धालु बसों एवं ट्रेन द्वारा सफर करते है। इसी दौरान गोवर्धन रेलवे स्टेशन पर अचानक एक युवा यात्री प्लेट फार्म नंबर 1 पर गिर पड़ा। जिसे देख मौके पर लोगो की भीड़ जमा हो गयी। वही स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात मुख्य टिकट निरीक्षक नागेंद्र तिवारी और केएम उपाध्याय ने तत्काल बेहोश पड़े यात्री को आनन-फानन में स्टेशन पर बने चिकित्सा बूथ ले गए जहां केएम उपाध्याय ने डॉक्टरों की टीम बुला कर प्राथमिक उपचार दिया। इलाज के बाद कुछ समय पश्चात यात्री को होश आने पर अपना नाम विशाल पुत्र बनबारी निवासी ग्राम टिकानी जिला अलवर बताया है। वहीं यात्री का इलाज करने पहुंचे डॉक्टर दीपक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक श्रद्धालु गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा करने आया था। जिसे अचानक हार्ट अटैक आया था। श्रद्धालु ने अपना नाम विशाल बताया है। जिसे अब 108 नंबर एम्बुलेंस द्वारा गोवर्धन सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र भेज दिया है। श्रद्धालु अब खतरे से बाहर है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
