हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बिक रहे दूषित पेड़ा पर आखिरकार खाद्य विभाग की नजर पड़ ही गई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेला में दूषित खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 4 कुंतल पेड़ा नष्ट कराया वहीं एक दर्जन से ज्यादा दुकानों से सैंपल लिए। मुड़िया पूर्णिमा मेला में आ रहे लाखों श्रद्धालुओं की सेहत का ध्यान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को आ गया। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम मेला में पहुंची और खाद्य पदार्थों की बिक्री कर रहे दुकानों पर छापामार कार्यवाही की। टीम ने यहां छापामार कार्यवाही करते हुए सैंपल लिए।
गोवर्धन में आने वाले श्रद्धालुओं को गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु खादय सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के तहत दुकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। टीम ने यहां मानसी गंगा स्थित गोपाल जी मिष्ठान भंडार, लाखों हलवाई, श्री बिहारी जी मिष्ठान भंडार, दीपक मिष्ठान भंडार ,काका पेडे वाले आदि खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम को संदेह होने पर सभी से पेडे का एक एक नमूना जांच हेतु संग्रहित किया गया। टीम ने मेला क्षेत्र में स्थित रेस्टोरेंट की भी चेकिंग की गई। बस स्टैंड पर स्थित राधिका भोजनालय का निरीक्षण उपरांत संदेह होने पर पनीर का एक सैंपल एकत्रित किया गया। इसी दौरान गोपाल जैन निवासी लोहा मंडी डींग भरतपुर द्वारा आपूर्ति किए जा रहे दूषित 4 कुंतल पेड़ा को मौके पर नष्ट करा दिया गया। विभाग द्वारा सभी भंडारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों की चेकिंग की जा रही है। टीम ने सभी खाद्य कारोबारियों से अनुरोध किया की वह गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं पेय पदार्थों का ही विक्रय करें। -डॉ गौरीशंकर सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने बताया कि यदि दुकानदारों द्वारा दूषित घटिया किस्म के खाद्य पदार्थ का विक्रय किया जाएगा तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
