हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल में श्रद्धालु भजन सुनते हुए परिक्रमा कर सकेंगे। परिक्रमा मार्ग में छह करोड़ से सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने परिक्रमा मार्ग के सुंदरीकरण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। अब श्रद्धालुओं को भजन के साथ-साथ परिक्रमा करने का अवसर प्राप्त होगा। भगवान श्रीकृष्ण मथुरा में जन्म लेने के बाद गोकुल पहुंच गए थे। गोकुल में उन्होंने बाल क्रीड़ा कीं। यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां श्रद्धालु वर्ष पर दर्शन करने आते हैं। नंदोत्सव और होली के आयोजन यहां के आकर्षण का केंद्र हैं। श्रद्धालु गोकुल की तीन कोसीय परिक्रमा लगाकर धन्य होते हैं। मथुरा में लगातार श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब इस विकसित करने का मन बना लिया गया है।अब इस परिक्रमा मार्ग में सुविधाएं विकसित की जाएंगी। श्रद्धालु भजन सुनते हुए परिक्रमा कर सकेंगे। कच्चा-पक्का परिक्रमा मार्ग तैयार किया जाएगा। परिक्रमा मार्ग में पेयजल और शौचालय की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा लाइट लगवाई जाएंगी। लम्बी परिक्रमा को देखते हुए अब श्रद्धालुओं के विश्राम की भी व्यवस्था की जाएगी। विश्राम के लिए सीट लगवाई जाएंगी। आवश्यकतानुसार पौधारोपण किया जाएगा। सुरक्षा को सीसीटीवी लगवा जाएंगे। इस पूरे परिसर का कायाकल्प होगा, ताकि श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना न करना पड़े। नगेंद्र प्रताप-सीईओ, उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने कहा गोकुल परिक्रमा मार्ग में सुविधा विकसित की जाएंगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। छह करोड़ की लागत से यह कार्य होंगे। भगवान श्रीकृष्ण की क्रीड़ा स्थली गोकुल की परिक्रमा तीन कोस की है। श्रद्धालु हर माह एकादशी, अमावस्या, पूर्णिमा पर परिक्रमा लगाते हैं। परिक्रमा ठकुरानी गोविंद घाट से प्रारंभ होती है। योगमाया मंदिर, गोसाईं की बैठक, जगन्नाथ घाट, अष्ट सखी घाट, मुरलीधर घाट, गोकुल बैराज, चौमानगढ़, 11 नंबर गेट, पोतरा कुंड, कमल कुंड, रामलीला मैदान, गोप तलाई, हरिहर टीला, गोप कुंआ, हनुमानजी, रमणरेती आश्रम, रसखान समाधि, बलराम घाट, गोपाल घाट, राम घाट,उत्तलेश्वर महादेव, वासुदेव दरवाजा, जशोदा घाट होते हुए ठकुरानी घाट पर संपन्न हेाती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
