• Thu. Jul 2nd, 2026

व्यापारी पर हथियार बंद युवकों ने किया था हमला, व्यापारियों ने बाजार बंद, किया प्रदर्शन:

ByVijay Singhal

Jul 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाई-वे क्षेत्र में हथियार बंद युवकों ने व्यापारी से मारपीट किए जाने से आक्रोशित व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। युवकों के हमले से घायल व्यापारी की हालत नाजुक बनी है। उसे अस्पताल में इलाज के भर्ती करवाया गया है। प्रदर्शन कर रहे व्यापारियों को पुलिस हमलावरों के जल्द पकड़ने का आश्वासन दे रही है। दरअसल, शुक्रवार देर शाम थाना हाई-वे मंडी चौराहा पर प्लास्टिक का सामना बेचने वाले दुकानदार योगेश अग्रवाल दुकान बंद करके घर जा रहा था। तभी रास्ते में तकरीबन 12 लोग हथियार लेकर उस पर हमला बोले दिए। युवकों ने व्यापारी को बेरहमी से पीटा। इससे उसके पैरों में गंभीर चोटें आ गई। योगेश अग्रवाल के साथ मारपीट करने की जानकारी मिलते ही पिता ब्रजलाल मौके पर पहुंच गए। इससे पहले योगेश के साथ मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए थे। पिता ने गंभीर हालत में बेटे को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल और फिर एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।व्यापारी योगेश अग्रवाल के साथ हुई मारपीट की जानकारी जब शनिवार की सुबह मंडी चौराहा के व्यापारियों को हुई तो उनमें आक्रोश फैल गया।व्यापारियों ने बाजार बंद कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। व्यापारियों की मांग है कि उनको सुरक्षा दी जाए और हमलावरों को गिरफ्तार किया जाए। योगेश के पिता ब्रजलाल ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि राहुल नाम का युवक एक महिला के साथ दुकान पर आया और रूपयों की मांग करने लगा। इसका जब उनके बेटे ने विरोध किया तो उसने बताया कि वह चौथ वसूलते हैं और जो नहीं देता उसके खिलाफ महिला से झूठा मुकद्दमा दर्ज करा देते हैं। पिता ब्रजलाल का आरोप है कि इस मामले में स्थानीय लोगों ने राहुल को समझा बुझाकर राजीनामा करा दिया था। लेकिन शुक्रवार की देर शाम उसने अपने साथियों के साथ मिलकर योगेश पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान हमला करने वाले युवक योगेश की जेब में रखे 22 हजार रूपए नगद, चैन और अंगूठी लूट ले गए। योगेश पर हुए हमले के मामले में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। बाजार बंद होने की जानकारी मिलते भए ही थाना हाई वे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस आक्रोशित व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया और हमलावरों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.