• Thu. Jul 2nd, 2026

व्हाट्सअप पर आया लिंक, खोलते ही 60 हजार रुपये गायब

ByVijay Singhal

Jun 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक साइबर ठग ने व्हाट्सअप पर लिंक भेजकर एक व्यक्ति के खाते से 60500 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बिहारीपुरा निवासी अखिल बिहारी गोस्वामी गूगल पर सर्च कर गायों के संबंध में जानकारी कर रहे थे, तभी उनके व्हाट्सअप नंबर पर मैसेज आया, जिसमें दी गई लिंक को खोलने का आग्रह किया गया। अखिल ने लिंक ओपन की तो पेटीएम और मोबाइल हैंग हो गया। जब वह बैंक धनराशि निकालने गए तो मालूम चला कि पेटीएम से लिंक खाते से 26 और 27 अप्रैल को 60500 रुपये निकाल लिए गए हैं। बैंक और पेटीएम से जानकारी करने पर पता चला कि वह साइबर ठगी के शिकार हो गए हैं। पीड़ित ने 21 जून को कोतवाली में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.