• Thu. Jul 2nd, 2026

भागवत आचार्य मृदुलकृष्ण गोस्वामी व पुत्र गौरवकृष्ण समेत 10 लोगों की एफआईआर

ByVijay Singhal

Jun 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में सनेही बिहारी मंदिर ट्रस्ट पर करोड़ों रुपये के गबन का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसमें भागवत आचार्य मृदुलकृष्ण गोस्वामी व पुत्र गौरवकृष्ण गोस्वामी समेत 10 लोगों को नामजद किया गया है। थाना सदर बाजार में दर्ज कराई एफआईआर में पूजा गोस्वामी ने ट्रस्ट डीड में फर्जी तरीके से हस्तक्षेप कर जायदाद से छेड़छाड़ करने का आरोप जेठ आचार्य मृदुलकृष्ण गोस्वामी, पत्नी वंदना गोस्वामी, पुत्र गौरव गोस्वामी, शिवनारायण मिश्रा, विवेक गोस्वामी, हरियाणा के पंचकूला निवासी हंसराज गर्ग, अक्षय गर्ग, मुंबई निवासी श्यामलाल मेहता, मुजफ्फरनगर निवासी शिवकुमार अरोड़ा, श्याम वाटिका निवासी प्रमोद मिश्रा उर्फ राजा पंडित पर लगाते हुए कहा है कि वह भागवत मिशन ट्रस्ट की वर्ष 2019 से ट्रस्टी हैं। ट्रस्ट का गठन 1994 में हुआ था, यह पारिवारिक ट्रस्ट है, जिसमें उनके पति स्व. अतुलकृष्ण गोस्वामी आजीवन ट्रस्टी थे। पति व देवर विपुल गोस्वामी की मृत्यु के बाद मृदुलकृष्ण गोस्वामी ने फर्जी तरीके से एक जनवरी 2020 को ट्रस्ट में हेरफेर करके उन्हें व उनके पुत्र करणकृष्ण गोस्वामी व अन्य सदस्यों की बिना जानकारी के कूटरचित कागजात के आधार पर फेरबदल कर दिया।
आरोप लगाया है कि गोपालगढ़ में स्थित राधारानी गोशाला से गोवंश को बेच दिया गया है। गोशाला को भी बेचने की तैयारी की जा रही है। ट्रस्ट के खातों में करोड़ों रुपये के साथ करोड़ों रुपये की अचल संपत्तियां भी हैं, उनमें हेरफेर किया जा रहा है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.