• Thu. Jul 2nd, 2026

मथुरा। मांट में दूल्हे की घुड़चढ़ी के दौरान जमकर चले लाठी-डंडे, घायल हुआ छह घराती

ByVijay Singhal

Jun 24, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत नगला भूप सिंह खंड भद्रवन में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के लोगों में बरात चढ़ने के दौरान झगड़ा हो गया। झगड़े में जमकर लाठी-डंडे चले और मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के करीब आधा दर्जन से अधिक घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया और दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना मांट में तहरीर दी है। थाना मांट के गांव नगला भूपसिंह में कुमरपाल की बेटी की शादी थी और बारात चढ़कर दरवाजे पर आ रही थी, तभी पुरानी रंजिश को लेकर कुमर पाल और उसके चचेरे भाई चंद्रपाल के बीच झगड़ा हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले और मारपीट हो गई। शादी के दौरान हुए इस बवाल से अफरा-तफरी मच गई। बताया गया है कि झगड़े में चंद्रपाल की तरफ से एवं उसकी पत्नी श्रीमती, प्रेमवीर, रमेश घायल हो गए, जबकि कुमरपाल की तरफ से कन्हैयालाल, लकमल सिंह आदि घायल हो गए। घायल अपनी-अपनी फरियाद लेकर थाना मांट पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मांट पर भर्ती कराया। मांट थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.