हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं को भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं अब नए अंदाज में देखने को मिलेंगी। यहां अब लेकर एंड साउंड शो शुरू किया जा रहा है। शो को देखकर श्रद्धालुओं को एहसास होगा कि भगवान श्री कृष्ण उनके सामने लीला कर रहे हैं। इस लेकर एंड साउंड शो का उद्घाटन मथुरा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। मथुरा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा और ब्रज तीर्थ विकास परिषद के कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद भगवान श्री कृष्ण की जन्मस्थली श्री कृष्ण जन्मस्थान मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह भगवान श्री कृष्ण के दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री यहां गर्भगृह और भागवत भवन में दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री 20 मिनट तक मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद लीला मंच पर पहुंचेंगे। लीला मंच पर पहुंच कर मुख्यमंत्री यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा तैयार कराए गए लेज़र एंड साउंड शो का लोकार्पण करेंगे। 15 करोड़ रूपए की लागत से तैयार किए गए लेज़र एंड साउंड शो और लीला मंच का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोकार्पण करेंगे। यहां वह 30 मिनट तक रहेंगे। लोकार्पण करने के बाद मुख्यमंत्री लेजर एंड साउंड शो के जरिए प्रदर्शित की जाने वाली भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को देखेंगे। 30 मिनट तक चलने वाले इस शो में भगवान श्री कृष्ण की ब्रज में की गई लीलाओं को प्रदर्शित किया जायेगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को यह शो नई अनुभूति का एहसास कराएगा। लेजर एंड साउंड शो में 6 प्रोजेक्टर के जरिए भगवान श्री कृष्ण के जन्म से लेकर कुरूक्षेत्र में दिए गए संदेश तक को प्रदर्शित किया जायेगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर बनाए गए लाइट एंड साउंड शो के प्रतिदिन दो शो चलेंगे। 30 -30 मिनट के दो शो रात 8 बजे शुरू होंगे और 9 बजे तक चलेंगे। यहां 250 सीट लगाई गई हैं जहां श्रद्धालु बैठकर शो देख सकेंगे। लेजर एंड साउंड शो से निकलने वाली विद्युत की रंग बिरंगी किरणें जब श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर में बिखरेंगी तो परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं को एक नई आभा का एहसास होगा। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं को देखकर नई पीढ़ी को भी सीखने को मिलेगा।
7455095736
