हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिन के दौरे पर मथुरा आ रहे हैं। CM यहां शनिवार शाम को पहुंचेंगे और रविवार सुबह बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद नोएडा के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री यहां जनसभा को संबोधित करेंगे इसके अलावा विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री मथुरा में श्री कृष्ण जन्मस्थान और वृंदावन में बांके बिहारी जी के भी दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को 4 बजकर 20 मिनट पर सेठ बी एन पोद्दार इंटर कालेज में बने हेलीपेड पर पहुंचेंगे। यहां से वह ग्राउंड में बने जनसभा स्थल पर जायेंगे। जहां वह केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री यहां 1 घंटे रहेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सेठ बी एन पोद्दार इंटर कालेज के ग्राउंड में आयोजित जनसभा स्थल पर 12191.35 लाख की परियोजनाओं का लोकार्पण और 46.35 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री जिला कारागार में बने आवास और बैरक,वृंदावन शोध संस्थान के नव निर्माण,पंडित दीन दयाल उपाध्याय गौशाला,राजकीय पॉलीटेक्निक और महिला छात्रावास का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री जनसभा करने के बाद जवाहर बाग के नजदीक बजे ब्रज तीर्थ विकास परिषद के नवीन कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। 1500 वर्ग फीट क्षेत्र में बने 3 मंजिला ऑफिस में मुख्यमंत्री का भी ऑफिस बनाया गया है क्योंकि मुख्यमंत्री ब्रज तीर्थ विकास परिषद के अध्यक्ष भी हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री यहां ब्रज तीर्थ विकास परिषद की छटी बोर्ड बैठक में शिरकत करेंगे। ब्रज के विकास के लिए बनाए गए ब्रज तीर्थ विकास परिषद की छटी बोर्ड बैठक में विभिन्न योजनाओं पर मुहर लग सकती है। बोर्ड बैठक में 2041 तक का ब्रज विकास प्लान,यमुना घाटों का सौंदर्यीकरण,मथुरा परिक्रमा मार्ग का विकास के अलावा वृंदावन से गोकुल तक क्रूज चलाने की योजना पर मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार की सुबह 7 बजकर 45 मिनट पर वृंदावन पहुंचेंगे। यहां वह बांके बिहारी जी मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री यहां 15 मिनट तक रहेंगे। बांके बिहारी जी के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री का काफिला पर्यटक सुविधा केंद्र पहुंचेगा। यहां मुख्यमंत्री 1 घंटे तक रहेंगे। इस दौरान वह करीब 50 साधु संतों के साथ जलपान करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री नोएडा के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
