हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा के कस्बा सौख से सब्जी लेकर घर जा रहे बाइक सवारों में पीछे से तेज गति में जा रही अर्टिका कार ने टक्कर मार दी। इससें बाइक सहित कार भी गड्ढे में गिर गई। घटना में सात लोग घायल है। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए हास्पिटल में भर्ती कराया। थाना मगोर्रा के गांव नगला खारी निवासी विनोद व विजय अपने साले राजेश के साथ कस्बा की सब्जी मंडी में सब्जी लेकर अपने गांव जा रहे थे तभी सौंख की ओर से तेज गति में जा रही अर्टिका कार ने बाइक सवारों में टक्कर मार दी। अर्टिगा कार सहित बाइक गड्डा में जा गिरी। हादसे में विनोद व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
दोनों के पैर और सिर में चोट लगी है। कार में सवार असम के सिल्चर जिले के रहने वाले श्रद्धालु राधाकुंड से जयपुर जा रहे थे। कार में सवार पांच श्रद्धालुओं के भी चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को केएम हास्पीटल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। वही इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी मनिंद्र कुमार ने बताया कि बाइक और कार में टक्कर हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes