• Thu. Jul 2nd, 2026

कोसीकलां में फेसबुक पर फर्नीचर खरीदने के नाम पर एक लाख की ठगी

ByVijay Singhal

Jun 22, 2023
Spread the love
मथुरा। कोसीकलां में सीआईएसएफ जवान बनकर फर्नीचर बेचने के नाम पर एक लाख छह हजार रुपये की ठगी करने की रिपोर्ट अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। अग्रवाल काॅलोनी निवासी भूपराम का आरोप है कि गत दिवस उसने फेसबुक पर एक फर्नीचर बेचने का विज्ञापन देखा। वहां दिए गए नंबर पर फोन किया तो उस व्यक्ति ने बताया कि वह सीआईएसएफ दिल्ली में नौकरी करता है। उसका ट्रांसफर अंडमान निकोबार हो गया है और वह अपना फर्नीचर, टीवी, एसी बेचता चाहता है। सामान की कीमत 30 हजार रुपये बताई। पहले उसने तीन हजार रुपये खाते में जमा करा दिए। बाद में ठगों ने सामान बेचने के लिए अलग-अलग खातों से ठग के बताए गए बैंक खातों में एक लाख छह हजार तीन सौ बीस रुपये विभिन्न मोबाइल नंबरों पर ट्रांसफर करा लिए। उसके बाद ठग ने न तो फोन उठाया और न ही फर्नीचर दिया। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.