हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-वृंदावन के बीच 12 किलोमीटर लंबी मीटरगेज लाइन को उखाड़कर ब्राॅडगेज में बदला जा रहा है, लेकिन पहले ही दौर में रेलवे अधिकारी पटरी उखाड़ने का काम भूल गए। वृंदावन में शुरुआत में तो पटरी उखाड़ी गई, लेकिन बाद में मीटर गेज ट्रैक पर ही मिट्टी डाल दी है। उधर, रेलवे के उच्चाधिकारियों ने कहा कि वह इस प्रकार के मामले की जानकारी कर रहे हैं। मथुरा -वृंदावन के ब्रॉडगेेज प्रोजेक्ट की शुरुआत मीटरगेज रेल लाइन को उखाड़ने से शुरू हुई थी। सबसे पहले रेलवे की गति शक्ति यूनिट ने वृंदावन स्टेशन क्षेत्र की रेलवे लाइन को उखाड़ा। अब इस पर 7 मीटर ऊंचा प्लेटफार्म तैयार करने के लिए मिट्टी डाली जा रही है। इसी क्षेत्र में विद्यापीठ चौराहे से पहले रेलवे फाटक पर रेल कर्मचारियों ने रेल की पटरी को नहीं उखाड़ा है। इसके आसपास वाले क्षेत्र में मिट्टी डाल दी है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे पटरी को पूरी तरह से उखाड़ा जाना है। इस स्क्रैप को बाकायदा रेलवे द्वारा निस्तारित किया जाएगा। कहीं ऐसा हुआ तो वह उसकी जानकारी लेकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। ब्राॅडगेज रेल लाइन मथुरा में करीब सात मीटर ऊपर उठकर जाएगी। इस चढ़ने के लिए प्लेटफार्म बनाए जाएगे। सबसे महत्वपूर्ण मसानी क्षेत्र में बना स्टेशन होगा, जिस पर चढ़ने के लिए सीढि़यां भी लगाई जाएंगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
