• Thu. Jul 2nd, 2026

अघोषित विद्युत कटौती के विरोध में छात्रों ने किया रोड जाम

ByVijay Singhal

Jun 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड क्षेत्र में पिछले चार महीनों से अघोषित विद्युत कटौती हो रही है। इससे इस क्षेत्र में रहने वाले विद्यार्थी पढ़ाई सही तरह से नहीं कर पा रहे हैं। इसे लेकर दर्जनों छात्र सड़क पर उतर आए। बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज रोड पर कई काॅलोनियों और कोचिंग संस्थान हैं। दूरदराज के छात्र इन्हीं कॉलोनियों में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। छात्रों ने बताया कि इस क्षेत्र में बीते करीब चार माह से विद्युत विभाग द्वारा अघोषित कटौती की जा रही है। इससे वे काफी परेशान हैं। न तो दिन में पढ़ाई हो पा रही है, न ही रात में सो पा रहे हैं। मंगलवार को भी सुबह करीब 5 घंटे की कटौती की गई। इससे गुस्साए छात्र-छात्राओं ने सड़क पर उतरकर ऊर्जा मंत्री और विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। सांकेतिक रूप से सड़क जाम कर दी। छात्रों ने विद्युत अधिकारियों को चेतावनी दी है कि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.