• Thu. Jul 2nd, 2026

110 साल की उम्र में संत का 84 आसन:भगवान कृष्ण की लीलाओं से जुड़े हैं योग आसन;

ByVijay Singhal

Jun 21, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। गोवर्धन में 110 साल, के महंत राम आसरे त्यागी है कद-काठी और योग आसन देखकर आप शायद ही उम्र पर यकीन कर पाएं। लेकिन ये किरदार और कद असली हैं। महंत राम आसरे रोजाना 84 तरह के योग आसन करते हैं। खास बात है कि ये सारे आसन भगवान कृष्ण की लीलाओं, अवतार और नाम के इर्द-गिर्द हैं। इनमें चक्र, बिच्छू, गर्भ, शव, छिपकली आसन जैसे नाम हैं। भगवान ने कच्छप अवतार लिया, तो संत राम आसरे कच्छप आसन करते हैं। भगवान कृष्ण ने मयूर लीला की तो मोर आसान करते हैं। यही नहीं खाने में वह अनाज नहीं, सिर्फ फल खाते हैं। संत योग की चकाचौंध दुनिया से कोई वास्ता नहीं रखते, बल्कि मंदिर में ही अकेले योग-साधना करते हैं। आज योग दिवस है। बाबा श्री श्री 1008 महंत राम आसरे दास त्यागी महाराज गोवर्धन में परिक्रमा मार्ग में बने आश्रम में रहते हैं। जतीपुरा के आगे सुरभि कुंड के पास बने बाबा के आश्रम का नाम संकट हरण योग आश्रम है। 12 बीघा में बने आश्रम के एक हिस्से में बाबा रहते हैं। जबकि 90 प्रतिशत में गौशाला और गायों के भ्रमण के लिए स्थान छोड़ रखा है। आश्रम में भगवान राधा कृष्ण और हनुमान जी का मंदिर है। इसके साथ ही एक हवन कक्ष भी है, जहां बाबा पूजा-पाठ करते हैं। महंत राम आसरे त्यागी महाराज कहते हैं कि वह रोज सुबह 3 बजे उठ जाते हैं। नित्य क्रिया के बाद वह भगवान की आराधना करते हैं। इसके बाद 2 से 3 घंटे तक कई तरह के योग करते हैं, फिर हवन करते हैं। भगवान की पूजा और सेवा बाकी वक्त गोसेवा और आश्रम की देखभाल में बीतता है। महंत का जन्म भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या धाम में हुआ। उनके पिता भगवान राम और कृष्ण के मल्हार गाते थे। मल्हार में राधा रानी के भजन सुन राम आसरे इस कदर प्रभावित हुए कि वह ब्रज आने लगे। बाबा ने बताया कि अयोध्या वैराग्य की नगरी है, जबकि ब्रज प्रेम की। महंत राम आसरे बताते हैं कि करीब 50 साल पहले महरौली में भजन करने का मौका मिला था। यहां 28 दिन तक भजन चला। इसके बाद मैंने निर्णय किया कि मैं ब्रज में ही आश्रम बनाकर रहूंगा। फिर यहीं गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में आश्रम बना लिया। महंत राम आसरे दास त्यागी महाराज का जीवन योग की किताब की तरह है। महज 15 साल की उम्र में उन्होंने गुरु दीक्षा ली थी। बाबा का योग साधना है। इसी की वजह से उनकी उम्र का सही आंकलन लोग नहीं कर पाते हैं। लेकिन बाबा कहते हैं कि मेरी उम्र 110 साल के आसपास ही है। महंत राम आसरे कहते हैं कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। वर्तमान में जो बीमारी बढ़ रही है, उसका कारण शरीर की तरफ ध्यान नहीं देना है। योग के जरिए गंभीर बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। योग शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखता है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.