• Thu. Jul 2nd, 2026

महिला श्रद्धालु को लूटने वाले बदमाश मुठभेड़ में घायल:मथुरा पुलिसकी गोली दो बदमाशों को लगी, 1 बदमाश पर था 20 हजार का इनाम

ByVijay Singhal

Jun 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना जैंत क्षेत्र में मुंबई की महिला श्रद्धालु से हुई चैन लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बदमाशों में से एक बदमाश कुख्यात अपराधी है। जिस पर 20 हजार रूपए का इनाम था।

महिला श्रद्धालु से हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस को इस मामले में दो बदमाश विष्णु गौतम पुत्र छत्रपाल गौतम निवासी ठठौली थाना गोंडा अलीगढ़ व प्रताप उर्फ छोटू पुत्र मेघसिंह निवासी चौमुंहा जैंत मथुरा के नाम सामने आए।

रामताल रोड पर हुई मुठभेड़
जैंत पुलिस और एसओजी की टीम दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी थी। बुधवार की सुबह करीब 4 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि विष्णु और छोटू रामताल रोड से होकर कहीं भागने की तलाश में हैं। पुलिस और एसओजी की टीम मौके पर पहुंची तो दोनों बदमाश बाइक से आते हुए दिखाई दिए। जहां दोनों बदमाशों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम पर हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्यवाही करते हुए फायरिंग की। मुठभेड़ में विष्णु और छोटू के पैर में गोली लग गई। गोली लगने से घायल हुए दोनों बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बदमाशों के पास से 2 तमंचा,लूटा गया मोबाइल,बाइक बरामद की।पुलिस मुठभेड़ में घायल विष्णु गौतम शातिर लुटेरा है। विष्णु ने 2021 में होली गेट पर सीआरपीएफ के रिटायर इंस्पेक्टर की पत्नी से लूट की थी और विरोध करने पर रिटायर इंस्पेक्टर को गोली मारकर घायल कर दिया था। इससे पहले 2016 में फिरोजाबाद के थाना टुंडला क्षेत्र में पुलिस कस्टडी से फायरिंग कर एक बदमाश को छुड़ाया था। इस मामले में विष्णु पर NSA के तहत कार्यवाही हुई थी और डीजीपी ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। विष्णु पर अलीगढ़, फिरोजाबाद नोएडा मथुरा में 19 मुकदमे दर्ज हैं। मुंबई से अपने रिश्तेदारों के साथ वृंदावन दर्शन करने आई महिला श्रद्धालु के साथ बाइक सवार दो बदमाशों ने चैन लूट की वारदात को अंजाम दिया था। मुंबई निवासी सोनिया सिरसा में रहने वाले रिश्तेदारों शिवानी एवं अन्य के साथ वृंदावन दर्शन करने आई हुई थी। दर्शन कर वह वापस जब ई रिक्शा से छटीकरा की तरफ जा रही थीं कि तभी अक्षय पात्र के नजदीक बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से साढ़े 3 तोला सोने की चैन लूट ली थी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.