हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र स्थित माली मोहल्ले से शनिवार रात लापता हुई किशोरी का शव सोमवार को यमुना में उतरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और परिजन को सूचना दी। माली मोहल्ला निवासी किशोरी घर से लापता हो गई। परिजन ने तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। रविवार को परिजन ने सदर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की ही थी कि सूचना मिली कि महादेव घाट के पास यमुना में एक किशोरी का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने किशोरी के परिजन को भी बुला लिया। परिजन ने शिनाख्त की। थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने बताया कि परिजन ने किशोरी को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इसी से नाराज होकर वह घर से चली गई। उसकी मौत कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
