हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना वृंदावन कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरों के एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो मंदिरों में दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी किया करता था। पुलिस ने गिरोह के 4 सदस्यों से 24 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। वृंदावन पुलिस की गिरफ्त में आए शातिर मोबाइल चोर मंदिरों में श्रद्धालुओं की तरह से जाते थे। यह चोर उन प्रमुख मंदिरों में ज्यादा जाते थे जहां भीड़ का दबाव सबसे ज्यादा होता है। यह लोग बांके बिहारी मंदिर,प्रेम मंदिर,राधा बल्लभ मंदिर आदि मंदिरों में जाते और श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी कर रफू चक्कर हो जाते थे।
पुलिस ने मोबाइल चोर आमिर पुत्र आमीन,मुशीर पुत्र सलीम,इरफान पुत्र लियाकत और मुरलीधर पुत्र रंजीत हैं। पुलिस ने इन चारों चोरों को गुरुकुल फील्ड में बनी छतरी के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आया आमिर 2020 में दो बार चोरी के मामले में और 2022 में नशे का सामान बेचने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस को काफी दिन से मंदिरों में मोबाइल चोरी होने की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने इस गैंग को पकड़ने के लिए कुछ पुलिस कर्मियों को सादा वर्दी में मोबाइल चोरों को पकड़ने के लिए लगाया। जिस पर पुलिस को सफलता हाथ लगी। पुलिस ने पकड़े गए चारों मोबाइल चोरों से अलग अलग कंपनियों के 24 मोबाइल चोरी के बरामद किए।
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
