हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा – ब्रजनगरी मथुरा के युवा समाजसेवी व अध्य्क्ष भारतीय खेल एवं शिक्षा परिषद अरविंद कुमार चित्तोडिया ,जो कि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी है और साथ ही कई खेल संगठनों में भी सक्रिय हैं। अरविंद के कार्यो को देखते हुए। भारतीय रेलयात्री कल्याण समिति के अध्य्क्ष डॉ प्रदीप कुमार तिवारी ,सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता समिति (रेल मंत्रालय भारत सरकार ) ने सभी सदस्यों की सहमति पर अरविंद कुमार चित्तोडिया को भारतीय रेल यात्री कल्याण समिति का विशिष्ट सदस्य मनोनीत किया। विशिष्ट सदस्य बनने पर अरविंद ने कहा कि वो दैनिक यात्रियों व रेलों के ठहराव साथ रेलवे स्टेशनों पर होने वाली असुविधा के बारे में अपने सुझाव रेल मंत्रालय को लिख कर अवगत कराएंगे। और साथ ही समिति के नियमो का पालन करेंगे। अरविंद के मनोनयन पर विभिन्न संगठनों ने हर्ष व्यक्त किया है।

7455095736
