• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में तीन सगे भाइयों की डूबने से मौत:रोज की तरह तालाब में नहाने गए थे; एक को बचाने के चक्कर में डूबे तीनों

ByVijay Singhal

Jun 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में गुरुवार को तीन सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। तीनों रोजाना की तरह तालाब में नहाने गए थे, तभी गहरे पानी में चले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तीनों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सीएचसी ले जाया गया। यहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। गोवर्धन ग्राम पंचायत के मगोर्रा गांव के रहने वाले सोनू  10 वर्षीय पंकज 7 वर्षीय और मोनू 6 वर्षीय पुत्र सुंदर तालाब में नहाने गए थे। नहाते समय इसमें सोनू का पैर फिसल गया। इसके बाद वो गहरे पानी में चला गया। सोनू को डूबता देख दोनों छोटे भाइयों ने उसे बचाने की कोशिश की और वे भी गहराई में चले गए। इसके बाद तीनों डूब गए। तीनों की डूबने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण तालाब के किनारे उमड़ पड़े। वहीं तीनों को तालाब से निकालकर सीचएसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के आशु वर्मा ने कहा, ”सड़क किनारे पोखर है। उसी में तीनों बच्चे नहाने गए थे। पहले तो छोटा वाला भाई नहाने गया था। तीनों सगे भाई है। बहुत दुखद घटना है। सभी गांव वाले तालाब में कूद गए थे, लेकिन बचा नहीं पाए। गोवर्धन सीएचसी की महिला चिकित्सा अधिकारी नेहा चौधरी ने बताया कि तीनों मृत हालत में लाए गए थे। स्वास्थ्यकर्मियों ने चेकअप किया तो उनमें सांस नहीं थी। बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया। तीनों की उम्र 10 साल से कम ही है। एसपी देहात त्रिगुण विशेन ने कहा कि तीनों बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई है। पुलिस तत्काल पोस्टमॉर्टम कराने की औपचारिकता कर रही है। मौके पर एसडीएम और सीओ मौजूद हैं। नियमानुसार जो भी सहायता हैं, वह आर्थिक मदद पीड़ित परिवार को दी जाएगी। ग्रामीणों की मानें तो जिस तालाब में डूबने से तीनों बच्चों की मौत हुई है, उसे एसएलडब्ल्यूएम (सालिड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट) परियोजना के तहत चयनित किया गया है। तालाब में खुदाई कर इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया है। तालाब में गंदा पानी और कूड़ा भी देखने को मिला है। ग्रामीणों में चर्चा है कि खुदाई के बाद तालाब काफी दलदली हो गया है।
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.