• Fri. Nov 27th, 2026

वृंदावन में मंदिरों के आसपास जेब कट तो बाजारों में चोरों की बड़ी सक्रियता

Byvijay.singhal1233

Jun 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मंदिरों के आसपास जेब कट तो बाजारों में चोरों की सक्रियता बढ़ गई है। श्रद्धालुओं की जेब से मोबाइल फोन और पर्स पार करने के साथ ई-रिक्शा तक चोरी कर रहे हैं। शहर में लगभग हर रोज चोरी की एक रिपोर्ट दर्ज हो रही है। मंदिरों की नगरी में आने वाले श्रद्धालु चोरी की घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। प्रमुख मंदिरों पर उमड़ने वाली भीड़ की जेब से पर्स और मोबाइल फोन चोरी की घटनाएं धार्मिक नगरी पर कलंक लगा रही हैं। पुलिस में दर्ज रिकार्ड की बात करें तो सात दिन में पांच रिपोर्ट धारा 379 में दर्ज की गईं हैं। इनमें ई-रिक्शा की चोरी भी शामिल है। ज्यादातर लोगों के एक से डेढ़ लाख कीमत के मोबाइल फोन चोरी हुए हैं। पुलिस भी चोरों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। इंस्पेक्टर कोतवाली विजय कुमार सिंह ने बताया कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कैमरों के जरिए मॉनिटरिंग की जा रही, सादा कपड़ों में भी पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। 24 मई को रवि निषाद का ई रिक्शा दुर्गापुरम से चोरी हुआ, कानपुर के हिमांशु गुप्ता का मोबाइल, साक्षी शर्मा का मोबाइल, 18 मई को विकास पीएन का मोबाइल, चार मई को सरोज का ई-रिक्शा चोरी हुआ।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.