• Fri. Feb 13th, 2026

ठाकुर केशवराय के श्रीविग्रहों को निकालने का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, ASI के अधिकारी हैं प्रतिवादी

ByVijay Singhal

Jun 1, 2023
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा के ठाकुर केशवराय मंदिर के श्रीविग्रहों को मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे से निकालने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। मामले में ASI के अधिकारी प्रतिवादी हैं। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान परिसर में ओरछा के राजा वीर सिंह बुंदेला द्वारा बनवाए ठाकुर केशवराय मंदिर के श्रीविग्रहों को कथित तौर पर आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों में दबाने का मामला हाईकोर्ट पहुंच गया है। अधिवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने याचिका दायर कर श्रीविग्रहों को जल्द निकलवाने की अपील की है। हालांकि बुधवार इस मामले में सुनवाई टल गई। महेंद्र प्रताप सिंह ने सिविल जज सीनियर डिविजन फास्ट ट्रैक की अदालत में दावा दाखिल कर मांग की थी कि जो श्रीविग्रह औरंगजेब ने बेगम साहिबा की मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबवा दिए थे, उनको वहां से निकाला जाए। पुन: श्रीकृष्ण जन्म स्थान पर स्थापित किया जाए। इस मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट की सुनवाई से असंतुष्ट पक्षकार ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर जल्दी सुनवाई के आदेश दिए जाने की मांग की।

मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबें है श्रीविग्रह

महेंद्र प्रताप सिंह ने मथुरा की अदालत में चल रहे मामले में पुरातत्व विभाग के अधिकारियों को प्रतिवादी बनाया है। उन्होंने दावा किया है कि औरंगजेब द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर बने ठाकुर केशवराय के मंदिर का विध्वंस कर श्री विग्रहों को आगरा की बेगम साहिबा मस्जिद की सीढ़ियों के नीचे दबा दिया गया।

26 मई को  दाखिल की गई थी रिट

उन्होंने इस संबंध में इतिहासकारों की लिखी पुस्तकों के अलावा खुद औरंगजेब के द्वारा दिए फरमानों को साक्ष्य के तौर पर अदालत में प्रस्तुत किया गहै। उन्होंने बताया कि मामले का त्वरित निस्तारण के लिए 26 मई को हाईकोर्ट में रिट दाखिल की गई थी। इस पर बुधवार को सुनवाई होनी थी परंतु नहीं हो सकी है।

7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.