• Fri. Feb 13th, 2026

यमुना एक्सप्रेस वे पर बदमाशों ने पत्थर फेंककर रुकवाई कार, फिर तमंचा दिखा कार सवारों को लूटा

ByVijay Singhal

Jun 1, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार रात कानपुर से दिल्ली जा रही कार को बदमाशों ने सुरीर क्षेत्र में शीशा पर पत्थर फेंक कर रुकवा लिया। तमंचा दिखाकर कार सवार दंपती से नकदी और आभूषण लूट लिए। दिल्ली के कालकाजी एफ-16 निवासी शैलेंद्र कुमार सिंह दिल्ली सरकार के लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर हैं। वह सोमवार रात कानपुर से यमुना एक्सप्रेस वे से दिल्ली लौट रहे थे। उनके साथ कार में पत्नी मुन्नी सिंह के अलावा मोहित नाम का व्यक्ति सवार था। कार चालक राकेश चला रहा था। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन-89 के पास बदमाशों ने उनकी चलती कार पर पत्थर फेंककर मारा। शीशा तोड़ पत्थर कार के अंदर घुस गया। अचानक हुई घटना से कार सवार घबरा गए और कार अनियंत्रित हो गई। करीब पांच सौ मीटर आगे जाकर कार काबू की जा सकी। किनारे कार रोक शैलेंद्र सिंह घटना को समझने की कोशिश करने लगे, तभी चार बदमाश पैदल उनकी कार के पास पहुंच गए। तमंचा दिखाकर बदमाशों ने शैलेंद्र और मोहित के जेब में रखी करीब दो हजार रुपये, पत्नी मुन्नी सिंह से आभूषण उतरवा लिए। घटना से कार सवार काफी डर गए और उन्होंने जेवर टोल पर जाकर पुलिस हेल्पलाइन पर फोन कर मामले की सूचना दी। पुलिस ने रात भर बदमाशों की तलाश में भागदौड़ की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर लूट की घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कार गति में थी। तभी पत्थर शीशा तोड़ता हुआ अंदर आ गया। आवाज इतनी तेज थी कि लगा कोई धमाका हुआ है। ये ईश्वर की कृपा है कि जान बच गई। ऐसा लगा कि कार पलट जाएगी। कार रोकी तो बदमाश आते दिखाई दिए। चालक से कार बढ़ाने को कहा, लेकिन तब तक बदमाश पहुंच गए और तमंचा लगा दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.