• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा 31 मई/* जिला गंगा, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न हुई

ByVijay Singhal

May 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  डीएफओ ने बैठक में अवगत कराया कि माह जुलाई के पहले सप्ताह से अभियान चलाकर जनपद में विभागों द्वारा वृक्षारोपण किया जायेगा जिसमें समस्त विभाग अपने अपने लक्ष्यों के अनुसार वृक्षारोपण करेंगे। जिलाधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि ई वेस्ट का समाधान कराए, स्वास्थ्य विभाग बायो-मेडिकल वेस्ट का निस्तारण कराए तथा सभी प्रकार के हानिकारक वेस्ट पर नियमानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। बैठक में जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि उनके विभाग द्वारा नि:शुल्क पौधारोपण हेतु विभागों को पौधे दिए जाते है, इसका प्रयोग सभी विभाग करे और अधिकाधिक पौधारोपण कराएं। बैठक में  सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने हेतु निर्देशित किया गया।
आरओपीसीबी से ईटीपी प्लांट के क्रियाशील के संबंध में जानकारी ली और निर्देश दिये कि जिस यूनिट में ईटीपी प्लांट नहीं बना है, वह बंद ही रहे तथा निरंतन प्लांटो का निरीक्षण करते रहे। जनपद में कारखानों, प्लांट एवं फैक्ट्री में प्रदूषण मानकों की जांच निरंतर करते रहे। जिलाधिकारी ने यमुना के किनारे स्थित समस्त गांव एवं घाटों की साफ सफाई के निर्देश दिये तथा वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करे।नगर निगम को गौ कास्ट मशीन शीघ्र स्थापित करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ, नगर निगम तथा समस्त ईओ को निर्देश दिए कि साॅलिड बेस्ट मैनेजमेंट का निस्तारण कराए।
जिलाधिकारी ने जनपद में वेटलैंड को चिन्हित करते हुए विकसित करने के निर्देश दिए। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जमीन, लोगो एवं ग्रामों को ऑर्गेनिक खेती हेतु चिन्हांकन कर लिया गया है और उसका प्रस्ताव मुख्यालय को भेज दिया गया है। जिलाधिकारी ने डी.एच.ओ को निर्देश दिए कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लोगो को लाभान्वित किया जाए तथा उन्हें सब्जी उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। जिलाधिकारी ने डीआइओएस को घाटों पर कार्यक्रम आयोजन करने के निर्देश दिये तथा नेहरू युवा केन्द्र के बच्चों को कार्यक्रमों से जोड़ते हुए भव्य आयोजन कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ मनीष मीना, एडीएम वित्त एवं राजस्व योगानंद पाण्डेय, ज्वाइन मजिस्ट्रेट ध्रुव खादिया, डीएफओ रजनी कांत मित्तल, डीआइओएस भास्कर मिश्रा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.