• Thu. Feb 12th, 2026

फेरे के वक्त 5 बच्चों संग पहुंची महिला,कहा, ये मेरे पति

ByVijay Singhal

May 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा निवासी एक युवक फरह के एक गांव में बरात लेकर आया था। फेरे से कुछ वक्त पहले एक महिला पांच बच्चों संग पहुंची। सबूत दिखाते हुए महिला ने कहा, ये मेरे पति हैं। मैंने पांच साल पहले कोर्ट मैरिज की है। अगर ये शादी हुई तो में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करा दूंगी। सभी को जेल भिजवा दूंगी। यह बात सुनते ही लड़की पक्ष के लोग हंगामा करने लगे और बरात को धक्का मुक्की करते हुए भगा दिया। दूल्हा को बंधक बना लिया। वहीं लड़के के चाचा ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची। समझाकर दोनों पक्षों से जुड़े लोगों को व दूल्हे को थाने ले आई। एसएचओ फरह राजकमल ने बताया  मथुरा से एक बरात थाना क्षेत्र के एक गांव में आई थी। फेरों के समय एक महिला पांच बच्चों को साथ लेकर गांव पहुंची। दूल्हा को अपना पति बताया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझा बुझाकर दोनों पक्ष के लोगों को दूल्हा सहित थाने ले आए। यहां दोनों ओर के लोगों ने आपस में बात की। लड़की के पिता ने शादी के खर्च के एवज में राजीनामा कर लिया। किसी की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.