• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा। घायल हेड कांस्टेबल की मौत

ByVijay Singhal

May 31, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैंत में तैनात मैनपुरी जिले के थाना किशनी के गांव कुमहोल निवासी हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार 25 मई को ड्यूटी के बाद मोटरसाइकिल से रात को घर जा रहे थे। केडी डेंटल कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया था। सूचना के बाद पुलिस टीम ने उन्हें मथुरा के सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। नाजुक हालत होने के बाद उन्हें फरीदाबाद के मेट्रो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां से अगले दिन उन्हें दिल्ली स्थित सफदरगंज में भर्ती करा दिया गया। ब्रजेश कुमार का सफदरगंज में इलाज चल रहा था। जहां मंगलवार दोपहर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मंगलवार शाम उनके शव को पुलिस लाइन लाया गया। चौमुंहा। हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार परिवार में अकेले ही कमाने वाले थे। वह अपने पीछे दो लड़के प्रजव्वल, दीपक अग्निहोत्री व दो बेटियां चांदनी व प्रिया को छोड़ गए हैं। इसमें से तीन बच्चे जुड़वा हैं। अभी बेटी चांदनी की ही शादी हुई है। मौत के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृत हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार का शव मंगलवार शाम को मथुरा स्थित पुलिस लाइन लाया गया। यहां एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और एसपी सिटी एमपी सिंह ने पार्थिव शरीर को पुष्प चक्र अर्पित किए। सिपाहियों ने रायफल झुकाकर सलामी दी। इसके बाद दोनों पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया और गाड़ी तक ले गए। यहां से पार्थिव शरीर को मैनपुरी जिला स्थित उसके घर रवाना कर दिया गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.