• Thu. Feb 12th, 2026

गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान करते समय डूबा युवक, परिजनों में मचा कोहराम

ByVijay Singhal

May 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बलदेव में गंगा दशहरा के अवसर पर यमुना में खडैरा घाट पर स्नान करते समय युवक डूब गया। डूबते समय काफी हाथ पैर मार बचने की कोशिश की, लेकिन तब तक डूब गया। युवक के डूबते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने यमुना में युवक की तलाश शुरू कर दी है।
बलदेव की यमुना में खडैरा घाट पर 18 वर्षीय रोहित सिंह पहलवान जाट पुत्र विजय सिंह निवासी हथौड़ा बलदेव दशहरा पर्व पर स्नान करते समय युवक डूब गया। युवक ने डूबते समय काफी हाथ पैर मारे, लेकिन तब तक डूब गया। हजारों की संख्या में भारी भीड़ होने के बाद भी पुलिस प्रशासन ने कोई भी व्यवस्था नहीं की थी। यमुना घाट पर कोई तैराक गोताखोर नहीं थे, न कोई नाव की व्यवस्था थी। न कोई स्टीमर था। साथ आए युवकों ने काफी हल्ला मचाया, लेकिन तब तक देर हो गई। युवक के गांव के ही युवकों ने पानी में छलांग लगाकर काफी देर तक खोजबीन की लेकिन युवक नहीं मिला। एक घंटे बाद पुलिस पहुंची। युवक के डूबने के बाद पुलिस प्रशासन जागा। इसके बाद भी तीन घंटे बाद तक कोई तैराक गोताखोर नहीं आए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.