• Thu. Feb 12th, 2026

मजार को क्षतिग्रस्त करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

ByVijay Singhal

May 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर पुलिस ने कैंट के सामने स्थित मजार को क्षतिग्रस्त करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ करने में जुटी है। कैंट बिजली घर के सामने स्थित मजार को 23 मई की रात अज्ञातों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस मामले में शहर कोतवाली की अंबाखार नौगजा मकान नंबर 1612 निवासी रिहाना सदर थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने पुराने बस स्टैंड समेत संभावित स्थानों की सीसीटीवी फुटैज खंगाली। इसी आधार पर पुलिस ने अतुल चौधरी निवासी ग्राम दीवाना कला राया रोड जमुनापार, कनक भारद्वाज निवासी ग्राम कोटा छरेरा थाना जैंत, करन निवासी ग्राम बाटी जैंत, शिवम निवासी गौसना थाना जमुनापार, ललित निवासी बुढाका गांव थाना टप्पल अलीगढ़ हाल निवासी शिशुपाल का मकान नंदनवन कालोनी हाईवे को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से मजार को तोड़ने में प्रयोग किए गए दो हथौड़े, एक छैनी व सामाजिक बिगाड़ने के उद्देश्य से लिखे गए पांच पर्चे बरामद किए हैं। पुलिस इनसे पूछताछ में जुटी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.