• Thu. Nov 26th, 2026

चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, शिनाख्त नहीं हो सकी

Byvijay.singhal1233

May 30, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित अलवर पुल बाजना पुल से 200 मीटर विकास नगर की ओर रेलवे ट्रैक पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तम चंद त्रिपाठी को सूचना मिली कि बाजना पुल के पास दिल्ली से मथुरा जाने वाले ट्रैक पर युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक के दाहिने हाथ पर भूरी सिंह प्रजापति नाम गुदा है। मृतक ने सफेद रंग की शर्ट तथा नीले रंग का पेंट पहन रखा है। संभवत: तेज रफ्तार से गुजर रही ट्रेन से गिरने के कारण उसकी मौत हुई है। क्योंकि गिट्टी में गिरने के कारण शरीर के कई स्थानों पर चोट के निशान हैं। मृतक की दाढ़ी बढ़ी हुई हैं वेशभूषा से मृतक मजदूर या भिखारी प्रतीत हो रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.