हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ बृज प्रांत का 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष वृंदावन में आयोजित किया जा रहा है। नगर के परमेश्वरी देवी धानुका सरस्वती विद्या मंदिर में लगाए गए संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का शुभारंभ भूमि पूजन और हवन के साथ किया गया। इस शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण में 500 स्वयं सेवक शामिल हुए हैं। 20 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण में बृज प्रांत के प्रशासनिक जिलों से 500 से अधिक स्वयं सेवक प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। यह प्रशिक्षण शनिवार से प्रारंभ होकर 18 जून तक चलेगा। इस संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक आपदाओं के समय सेवा कार्य तथा नागरिक पत्रकारिता एवं प्रचार प्रसार विभाग से जुड़ी विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ शिक्षा वर्ग प्रशिक्षण में आगरा,पीलीभीत, हरिगढ, एटा,मैनपुरी, बदायूं, बरेली,शाहजहांपुर, चन्द्र नगर, मथुरा के कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। इस वर्ग में 15 से 40 वर्ष उम्र तक के कार्यकर्ता शारीरिक एवं बौद्धिक दक्षता प्राप्त करेंगे तथा संगठन निर्माण के गुर सीखेंगे। सर्व व्यवस्थापक प्रमुख डाॅ संजय ने बताया कि कार्यकर्ता को प्राकृतिक आपदा के समय सेवा कार्य तथा नागरिक पत्रकारिता एवं प्रचार विभाग से जुडे अन्य विद्याओ का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। संघ का यह प्रशिक्षण वर्ग प्रति वर्ष देश मे प्रांतों के अनुसार लगाया जाता है। संघ शिक्षा वर्ग प्रथम वर्ष का भूमि पूजन एवं हवन हुआ। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला , केशव धाम निदेशक ललित कुमार, विद्या भारती प्रांत संघठन मंत्री हरिशंकर, प्रांत कार्य समिति सदस्य हरिशंकर , सह प्रांत गौ सेवा प्रमुख मनोज कुमार,आगरा विभाग प्रचारक आनंद कुमार , विभाग प्रचारक अरूण कुमार ,विभाग कार्यवाहक छैल बिहारी, सह विभाग कार्यवाह संजय, प्रधानाचार्य लोकेश्वर प्रताप सिह,विभाग प्रचार प्रमुख कमल कौशिक, विभाग व्यवस्था प्रमुख कमल किशोर,रजनीश त्यागी, महानगर कार्यवाह शिवकुमार, सह प्रबंधक शिवेंद्र गौतम,प्रधानाचार्य श्याम प्रकाश पांडेय, जिला संघ चालक दास बिहारी ,जिला प्रचारक चंद्रशेखर , विभाग कुटंब प्रबोधन महेश किलानोत , जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, पूर्व विधायक कारिंदा सिंह, विधान परिषद सदस्य ओम प्रकाश सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, जिला कार्यवाह अरुण दीक्षित,जिला बौद्धिक प्रमुख सुशील पचौरी, नगर कार्यवाह संजय, नगर प्रचारक भोज प्रताप, विजय बंटा, सम्पर्क प्रमुख यतेंद्र प्रताप सिंह ,नगर प्रचार प्रमुख विजय, भाजपा अध्यक्ष विनीत शर्मा, योगेश द्विवेदी,उदयन शर्मा, राजेश पंडित,पार्षद सुमित गौतम,पार्षद वैभव अग्रवाल, पार्षद मुकेश सारस्वत, पंकज अरोडा पार्षद सतीश बघेल, शरद सैनी, ,विष्णु कांत शर्मा, प्राण वल्लभ दूबे,सुनील चतुर्वेदी,शिवा निषाद के अलावा विभाग व जिला के कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
