हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना मगोर्रा के लोरिया पट्टी गांव में दो पक्षों की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। महिलाओं की कहासुनी के दौरान कुछ युवक लाठी डंडे और फरसा लेकर वहां पहुंच गए। इस प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो में कुछ महिलाएं पड़ोसी महिला से वीडियो बनाने को लेकर बहस करती दिख रहीं हैं। इस बीच कुछ युवक भी वहां पहुंचे। कुछ युवक लाठी डंडे और फरसा लहराते दिखाई दे रहें हैं। हालांकि पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ मगोर्रा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। लोरिया पट्टी निवासी अतर सिंह के घर बेटे की शादी है। रविवार को बेटे प्रदीप की बरात की तैयारी चल रही थीं, कि अचानक महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। आरोप है कि पड़ोसी युवक रामकिशन पुत्र चंद्रभान, प्रशांत पुत्र रामकिशन, अभिषेक पुत्र रामवीर, रामबीर पुत्र राजाराम, यशोदा पत्नी रामबीर हाथों में लाठी डंडे और फरसा लेकर पहुंच गए। फरसा और लाठी फटकार कर आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए उकसाने का प्रयास किया। इस पूरे प्रकरण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक फरसा लहराते हुए दिखाई दे रहा है। पीड़ित प्रदीप ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गोवर्धन क्षेत्राधिकारी राममोहन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
