हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा 26 मई। परियोजना अधिकारी जिला नगरीय • विकास अभिकरण (डूडा) आदेश कुमार ने समस्त रेहड़ी पटरी व अन्य दुकानदारों को सूचित किया है कि जिला नगरीय • विकास अभिकरण (डूडा), मथुरा द्वारा जनपद के समस्त नगरीय निकायों में संचालित पीएम स्वनिधि योजना के अन्तर्गत दिनांक 01.06.2023 को बीएसए कालेज, मथुरा परिसर में प्रातः 10 बजे स्वनिधि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उक्त महोत्सव में ऋण हेतु नये आवेदन, आवेदनों को स्वीकृत / वितरण किया जाना व योजना के सम्बन्धित अन्य गतिविधियां भी की जाएंगी। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा जनहित में संचालित अन्य सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने की प्रक्रिया भी की जाएगी।
7455095736
