• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा के इफको द्वारा ग्राम दौलतपुर विकासखंड बलदेव में नैनो तरल यूरिया एवं डीएपी पर आधारित किसान सभा का आयोजन

ByVijay Singhal

May 26, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। आज दिनांक 25 मई 2023 को इफको द्वारा ग्राम दौलतपुर विकासखंड बलदेव जनपद मथुरा में नैनो तरल यूरिया एवं डीएपी पर आधारित किसान सभा का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि छत्तर सिंह ग्राम प्रधान रहे । कार्यक्रम में लगभग 70 से 75 प्रगतिशील कृषकों ने भाग लिया।  उपस्थित सभी किसानों को उप क्षेत्र प्रबंधक इफको मथुरा द्वारा आत्मनिर्भर भारत एवं आत्मनिर्भर कृषि की परिकल्पना के अंतर्गत नैनो तरल डीएपी एवं नैनो तरल यूरिया के प्रयोग पर बल दिया और इफको के अन्य उत्पादों विशेषकर जैव उर्वरक, सागरिका जिंक सल्फेट, आदि के प्रयोग करने पर बल दिया ताकि मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारी मिट्टी भी स्वस्थ रहें और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ-साथ फसल उत्पादन बढ़ाया जा सके और लागत को कम किया जा सके।  इस गोष्टी को सफल बनाने में विशेष सहायक उर्वरक श्री सुरजीत सिंह ,विष्णु सिंह मनोज सिंह ,उदल सिंह एवं अन्य का विशेष योगदान रहा।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.