हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन कस्बा में एक युवक ने राजस्थान के रहने वाले पिता-पुत्र पर जमीन खरीदने के बाद पैसा न देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि चेक देने से भी मना कर दिया। पीड़ित ने एसएसपी के आदेश पर थाना गोवर्धन में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में मुरलीधर निवासी गिर्राज धाम काॅलोनी, लोठेश्वर महादेव ने बताया कि साहब सिंह और उनके बेटे सोनू निवासीगण कपरौला, थाना सेवर जिला भरतपुर (राजस्थान) ने मुझसे व पार्टनर राधारमन से प्लाॅट लिया और प्लाॅट के 23 लाख 50 हजार रुपये के चेक देने को कहा। चेक लेने गए तो नकद देने की बात कहकर कागज पर प्राप्त लिखवाकर पैसे नहीं दिए। वहीं एक प्लाॅट साथी प्रहलाद निवासी करहला से पांच लाख देने की कहकर एक प्लाॅट का इकरारनामा कराया। उक्त ने ये पैसे भी नहीं दिए। पैसे मांगने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेयी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
