हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के प्रहलाद नगर में बुधवार देर रात मकान में आग लग गई। आग लगने के कारण मकान के पहली मंजिल में बने गोदाम में महंगी कंपनी के जूते जलकर राख हो गए। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंच गए। दमकल की तीन गाड़ियों ने ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। थाना हाईवे थाना क्षेत्र स्थित प्रहलाद नगर में मकान नंबर बी-32 के द्वितीय तल में रखे सामान में किसी तरह आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया, पड़ोसियों ने पुलिस तथा दमकल को सूचना दी। साथ ही मकान स्वामी जो बाहर गए थे उन्हें भी जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर मकान स्वामी देवेंद्र पुत्र वीरपाल सिंह भी मौके पर पहुंच गए। जिला अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग ने जूतों के गोदाम को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था, इस कारण आग को बुझाने में ढाई से तीन घंटे का समय लग गया। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि बुधवार रात 12.45 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। मकान स्वामी प्रथम तल पर परिवार के साथ रहते हैं, जबकि ऊपरी हिस्से में उन्होंने जूतों का गोदाम बना रखा है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है, लेकिन गोदाम में काफी महंगे कंपनी के जूते रखे बताए जाते हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
