हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हैपेटाइटिस की जांच एक ही दिन दो अलग-अलग लैब में कराने पर एक में पॉजिटिव व दूसरी में निगेटिव आने का मामला प्रकाश में आया है। पूरे मामले को लेकर पीड़ित ने सीएमओ से लिखित शिकायत कर जांच की मांग की है। हाईवे स्थित कर्मयोगी काॅलोनी निवासी पीड़ित देव चौधरी पुत्र रामकुमार चौधरी के अनुसार उसे 19 मई को बुखार आया था। वह बालाजीपुरम स्थित एक क्लीनिक पर दिखाने गया। यहां मौजूद डॉक्टर ने कई जांचें लिख दीं और अपनी निजी लैब पर टेस्ट कराने के लिए भेज दिया। जब जांच रिपोर्ट आई तो रिपोर्ट में उसे हैपेटाइटिस पॉजीटिव और बॉडी में रिएक्टिव बताया गया। रिपोर्ट देखकर घबरा गया। फिर से क्लीनिक पहुंचा। यहां डॉक्टर ने फिर से उसे जांच कराने के लिए लिखा। इस बार दूसरी लैब में जांच कराई। जांच रिपोर्ट में हैपेटाइटिस नॉन रिएक्टिव आया। आरोप है जब डॉक्टर के पास शिकायत करने गया तो उसके साथ अभद्रता की गई। पीड़ित का आरोप है कि जिस डॉक्टर के नाम पर क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। वह डॉक्टर दिल्ली में रहकर आगे की पढ़ाई कर रहा है। जबकि कोई अन्य झोलाछाप इस क्लीनिक को उसके नाम पर चला रहा है। पीड़ित ने सीएमओ से मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत अभी उन्हें नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
