हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर लाउडस्पीकर की बढ़ती ध्वनि को नियंत्रित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके बाद मथुरा में पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया है। अब तक इस मामले में जन शिकायतों को भी नजरंदाज कर रहे अधिकारी ऐसे धार्मिक स्थलों की जानकारी लेने में जुट गए हैं, जहां सुबह होते ही लाउडस्पीकर गूंजने लगते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिछले साल इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश पर प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर का संचालन तय मानकों के तहत करने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके तहत जनपद में सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम द्वारा लाउडस्पीकर संबंधी अनुमति जारी की गईं। इस प्रक्रिया के चलते चंद दिन तक धार्मिक स्थलों पर लगे लाउडस्पीकर की आवाजें थमी रहीं, लेकिन बाद में फिर से वही सिलसिला शुरू हो गया।
इस संदर्भ में कई लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की। जयसिंहपुरा, गोविंद विहार, कोतवाली क्षेत्र में धार्मिक स्थलों से गूंजती आवाज को लेकर लोगों ने शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी की। हालांकि इन शिकायतों का निस्तारण कागजों पर ही कर दिया गया। अब मुख्यमंत्री का इस मामले में वाीडियो क्रॉफ्रेसिंग के दौरान सख्त रुख देख अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीर खिंच गईं। जिलाधिकारी पुलकित खरे ने इस स्थित को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट सहित सभी एसडीएम और संबंधित पुलिस अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में कोई हीलाहवाली ना की जाए। आदेश की आवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
