हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया के कस्बा नौहझील व सुरीर में नायब तहसीलदार जयंती मिश्रा व सीएचसी प्रभारी डॉ. तुलाराम गंगवार द्वारा शुक्रवार को नौ झोलाछापों के क्लिनिकों को सील किया गया था। 5 मौके से क्लिनिक बंद कर भागने में सफल रहे थे। सीएचसी प्रभारी ने बुधवार को चार के खिलाफ बिना पंजीकरण व चिकित्सकीय दस्तावेजों के अवैध रूप से क्लिनिक चलाने के संबंध में मुकदमा पंजीकृत कराया है। डॉ. गंगवार ने बताया कि विभाग द्वारा भेजे गए नोटिसों का जवाब नहीं देेने पर प्रियांशी जच्चा-बच्चा केंद्र बाजना के संचालक रोहित शर्मा निवासी कोसी, जय अंबे क्लीनिक हसनपुर के संचालक राजू चौधरी निवासी रामनगला थाना नौहझील, जनता क्लीनिक के संचालक सतपाल निवासी अड्डा मल्हाह व फौजदार क्लीनिक मीरपुर के संचालक नारायण फौजदार निवासी दरवै राजस्थान, हाल निवासी हसनपुर रोड़ मीरपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।अन्य के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। राया में एसडीएम ने नर्सिग होम का निरीक्षण कर निर्देश दिए। एसडीएम मांट प्रीति जैन ने राया क्षेत्र में नर्सिंग होमों का निरीक्षण कर साफ-सफाई के अलावा आग बुझाने के यंत्र चेक किए। राया-पानीगांव आदि स्थानों पर स्थित नर्सिग होम चेक किए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
