हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में खेत पर लगे इंजन को चालू करने के लिए यमुना से पानी लेने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। गांव बाबूगढ़ निवासी भगवान सिंह का खेत यमुना किनारे है। 15 वर्षीय बेटा मानपाल भी खेत पर काम कर रहा था, इंजन को चालू करने के लिए थोड़ा पानी चाहिए था, पानी लेने यमुना किनारे आ गया और पैर फिसलने से गिर गया। देखते ही देखते डूबता गया और बह गया। परिजनों ने तलाश करने की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका शव उतराता मिला।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
