• Thu. Nov 26th, 2026

जिला अस्पताल में भाजपा नेता के भाई से अभद्रता

Byvijay.singhal1233

May 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी  भाजपा नेता के बड़े भाई के साथ एक कर्मचारी ने अभद्रता कर दी। पीड़ित व्यक्ति ने सीएमएस से कर्मचारी की शिकायत की है। भाजपा नेता के बड़े भाई इंजी. हरवीर सिंह जिला अस्पताल गए थे। यहां डॉक्टर ने उन्हें रक्त की जांच कराने के लिए लिखा। हरवीर का आरोप है कि वह ब्लड सैंपल देने के लिए लैब पहुंचे तो पैथाेलॉजी विभाग के एक कर्मी ने बेवजह बदतमीजी करते हुए हाथापाई कर दी। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अपने संपर्क बड़े नेताओं से होने की धौंस भी दी। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत सीएमएस से की है। सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है। किसी बात को लेकर उनमें बहस हो गई थी। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.