• Sat. Nov 28th, 2026

मथुरा डिपो में लंबा होता जा रहा नई बसों का इंतजार

Byvijay.singhal1233

May 21, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। परिवहन निगम की मथुरा डिपो में नई बसों के आने का इंतजार लगातार लंबा होता जा रहा है। यही कारण है कि निगम के कर्मचारियों को नीलामी की प्रक्रिया में चल रही बसों से यात्रियों को गंतव्य स्थल तक पहुंचाया जा रहा है। परिवहन निगम की मथुरा डिपो के बेड़े में वर्तमान में 139 बसें हैं। इसमें से 79 परिवहन निगम की हैं तथा 60 बसें अनुबंधित हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक ने 10 नई बसों की मांग मुख्यालय भेजी है। मांग को भेजे हुए काफी समय हो गया है, लेकिन अभी तक बस डिपो को नहीं मिल पाई हैं। इसके कारण अपनी उम्र पूरी कर चुकी 10 बसों का रोजाना संचालन किया जा रहा है। एआरएम मदन मोहन शर्मा ने बताया कि मांग मुख्यालय भेजी है। बस कब आएगी इसकी जानकारी तो नहीं दे सकते हैं, लेकिन बसों की आवश्यकता बहुत है। चूंकि मथुरा पर्यटक स्थली हैं और यहां यात्रियों का दबाव अधिक रहता है। जो बेड़े में बसें हैं उन्हीं से काम चलाया जा रहा है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.