हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। मथुरा नगर निगम पर भाजपा के मेयर चुन लिए गए हैं। इस बार के निगम के बोर्ड में आधी आबादी में 70 में से 26 वार्ड पर कब्जा किया है। सबसे ज्यादा महिला पार्षद भाजपा से चुनी गई हैं। दूसरे नंबर पर निर्दलीय महिला पार्षदों की है। 2017 में मथुरा वृंदावन को मिलाकर नगर निगम बनाया गया। यहां निगम क्षेत्र के 4 जोन में 70 वार्ड बनाए गए। 2023 में हुए चुनाव में 70 वार्डों में से 36 पर भाजपा,5 पर बसपा,2 पर समाजवादी पार्टी,5 पर कांग्रेस और 22 पर अन्य प्रत्याशी जीते हैं। जबकि 2017 के चुनाव में भाजपा ने 41,बसपा ने 5,कांग्रेस ने 9,सपा ने 4 और अन्य ने 11 सीट जीती थीं। निकाय चुनाव 2023 में मथुरा वृंदावन नगर निगम के 70 वार्डों में 399 प्रत्याशी चुनाव लडे थे। जिसमें भाजपा ने 69 सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे। चुनाव के नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही भाजपा ने 2 सीट निर्विरोध जीत ली। जिसमें से 1 महिला पार्षद थीं .इसके बाद 67 में से उसे 34 और मिल गई। हालांकि इस बार भाजपा 2017 के मुकाबले 5 सीट कम जीत पाई है। नगर निगम में महिलाओं के लिए 70 में से 24 वार्ड आरक्षित थे। भाजपा ने यहां 26 वार्डों में महिला प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा। लेकिन भाजपा की 26 में से केवल 11 महिला पार्षद ही चुनाव जीत पाई। भाजपा की महिला प्रत्याशियों ने निगम के वार्ड संख्या 12,13,28,34,39,45, 52,56,58,59 और 61 पर चुनाव जीत कर कब्जा किया। हालांकि 15 महिला प्रत्याशियों को हार का मुंह देखना पड़ा। भाजपा के महानगर महामंत्री राजू यादव ने बताया कि सबसे ज्यादा टिकट भाजपा ने ही महिलाओं को दिया था और सबसे ज्यादा महिला भाजपा से जीतकर ही पार्षद बनी हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
