हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में गोशाला से कुछ दूरी पर एक युवक का शव मिला। मृतक ओम सिंह उर्फ सिल्ली के हाथ पर चोट के निशान हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। कुछ दिन बाद ही युवक के बहन की शादी होने वाली है। लेकिन बहन के डोली सजने से पहले ही भाई की अर्थी उठी। ओम सिंह जिस गोशाला में रहता था। वहां किसी का कब्जा नहीं होने दे रहा था। ऐसे में वह कई लोगों को निशाने पर था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ओम सिंह उर्फ सिल्ली पुत्र यादराम पिछले कई वर्षों से बेलवन स्थित नागा बाबा की गोशाला में रहता था। रविवार रात वह गोशाला में बने कमरे की छत पर सोने के लिए गया। सुबह चारपाई से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। गोशाला संचालक दोतल गिरी बाबा ने परिजनों को जानकारी दी। ओम सिंह का भाई संजय, बहन ममता और गुड़िया समेत परिजन गोशाला पहुंचे। ओम का शव देखकर हत्या की आशंका जाहिर की। संजय ने बताया कि आज ही उसकी बहन ममता तथा गुड़िया की शादी की पीली चिट्ठी जानी थी। छह जून को दोनों की टैटी गांव के पास नगरिया में शादी होनी थी। शादी से पहले ही घर बड़े बेटे की मौत हो गई।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
