• Sat. Nov 28th, 2026

चलती ट्रेन में चढ़ते समय यात्री का पैर फिसला, पहले पैर कटे फिर शरीर को उड़े चीथड़े; दर्दनाक मौत

Byvijay.singhal1233

May 13, 2023
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टिव8 न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा में चलती ट्रेन में चढ़ने की गलती ने युवक की जान ले ली। फरीदाबाद निवासी युवक ने कोटा जाने वाली चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रेन की चपेट में आकर पैर कट गए। अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। संतोष चौहान (55 वर्ष) पुत्र सभा सिंह चौहान निवासी खतीवाहा, पोस्ट सौसरमा, मऊ सुबह करीब दस बजे प्लेटफार्म संख्या दो-तीन से चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इसी दौरान पैर फिसलने से उसके दोनों पैर कट गए। आरपीएफ ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ निरीक्षक अवधेश गोस्वामी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती करा कर परिजन को सूचित कर दिया गया। इलाज के दौरान देर शाम को व्यक्ति की मौत हो गई। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि घायल संतोष चौहान की मौत हो गई।

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.