हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र स्थित गनेशरा पुलिस कॉलोनी में पुलिस के फालोवर ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया फालोवर नेआत्महत्या क्यों की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है। मूलरूप से इटावा के सैफई स्थित गांव बीरस निवासी अंकित सिंह 23 बर्षीय पुत्र संतोष सिंह गनेशरा स्थित पुलिस कॉलोनी में रहता था। वह हाईवे थाने में फालोवर का कार्य करता था। शुक्रवार रात उसने कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी उसे आवाज देते हुए कमरे के अंदर गया। वहां का नजारा देख उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद त्रिपाठी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। मृतक युवक के परिजनों को जब जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक अंकित फालोवर के कार्य के साथ ही एसएससी की तैयारी कर रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर सैफई स्थित गांव चले गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
