• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में कम मतदान से परेशान हुए राजनीतिक दल:वार्ड स्तर पर कर रहे आंकलन, कम मतदान ने राजनीतिक पंडितों का गड़बड़ाया गणित

ByVijay Singhal

May 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में 44.31 प्रतिशत मतदान हुआ। लेकिन नगर निगम क्षेत्र में 38.52 प्रतिशत मतदान होने से राजनीतिक दल परेशान हो गए हैं। कम मतदान को सभी राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं की नाराजगी माना जा रहा है। क्योंकि सक्रिय कार्यकर्ता ही मतदाताओं को घरों से निकालते हैं और मतदान कराते हैं। लेकिन इस बार ऐसा नजर नहीं आया। अब चुनाव लडने वाले प्रत्याशी वार्ड स्तर पर पड़े मतों का आकलन करने में जुटे हैं। मथुरा वृंदावन नगर निगम में 7 लाख 22 हजार 221 मतदाताओं में से 2 लाख 78 हजार 200 मतदाताओं ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां महज 38.52 प्रतिशत ही मतदान हुआ। नगर निगम क्षेत्र में कम मतदान के पीछे कई वजह हैं। लेकिन जानकार सबसे बड़ी वजह कार्यकर्ताओं का असंतोष मान रहे हैं। राजनीतिक दलों ने कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर अधिकांश ऐसे लोगों को चुनाव मैदान में उतारा जो कि या तो नए थे या फिर दूसरे दलों से आए थे। कार्यकर्ताओं की अनदेखी ही कम मतदान का कारण माना जा रहा है।

भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन के अंतिम दिन से एक दिन पहले मेयर और पार्षद पद के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हुई थी। जिसके बाद कई नेताओं में असंतोष देखने को मिला। यहां के करीब 6 वार्ड में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लडने का एलान किया और चुनाव मैदान में उतर गए। टिकट की घोषणा होने बाद वार्ड संख्या 50 से भाजपा के दो दशक पुराने कार्यकर्ता राधावल्लभ मिश्र बागी हो गए और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी शशांक शर्मा के विरोध में चुनाव लडा। इसी तरह वार्ड 66 में तत्कालीन पार्षद पंकज अरोड़ा को टिकट नहीं मिली तो वह भी भाजपा से नाराज हो गए। जिसके बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लडा। यही हाल वार्ड संख्या 9 का रहा। यहां 4 दशक से भाजपा से जुड़े पूर्व सभासद श्याम सुंदर ने पार्टी से इस्तीफा देकर भाजपा प्रत्याशी सुमित के खिलाफ चुनाव लडा। इसके अलावा और भी वार्ड हैं जहां यही हाल था। मथुरा वृंदावन नगर निगम में 70 वार्ड हैं। यहां 2 वार्ड में भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने लिए गए थे। इसके बाद 68 वार्डों में मतदान हुआ था। नगर निगम के वार्डों में हुए मतदान के बाद अब राजनीतिक दल वार्डों में पड़े वोटों से अपनी जीत हार का आकलन कर रहे हैं। वार्ड वाइज कितने वोट पड़े,किसके पक्ष में कितने मिले कौन कितने से जीत रहा है यही सब आकलन करने में प्रत्याशी जुटे हुए हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.