• Tue. Jun 30th, 2026

मथुरा में रेलवे ट्रैक में मिला किशोर का शव:एक दिन पहले संदिग्ध हालात में हुआ था लापता, परिजन बोले- तंत्र मंत्र में की गई हत्या

ByVijay Singhal

May 6, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा शहर कोतवाली इलाके की बाग बहादुर पुलिस चौकी क्षेत्र में रहने वाले एक नाबालिग लड़के का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। किशोर गुरुवार दोपहर से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब था। किशोर के गायब होने की सूचना पुलिस को दी गई थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया जिसका नतीजा यह हुआ कि लड़के का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। परिजन किशोर की हत्या तंत्र मंत्र के चलते किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। शहर कोतवाली इलाके के गुरुनानक नगर निवासी संजय वर्मा चौकीदार की नौकरी करते हैं। संजय का 14 वर्षीय बेटा अभिषेक गुरुवार की दोपहर अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया। अभिषेक के गायब होने की जानकारी गुरुवार शाम को परिवार को हुई।
अभिषेक के गायब होने की जानकारी संजय और उनका भाई महेश बाग बहादुर पुलिस चौकी पहुंचे। जहां मिले पुलिस कर्मियों ने महेश से बोल दिया कि कहीं चला गया होगा आ जायेगा। अगर नहीं मिले तो सुबह 10 बजे फोटो लेकर आ जाना। अभिषेक के गायब होने के बाद शुक्रवार को परिवार उसकी तलाश कर रहा था। परिजन हर उस जगह उसकी तलाश कर रहे थे जहां संभावना थी लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। परिजन अभिषेक की तलाश में लगे हुए थे कि शुक्रवार की देर शाम घर के पड़ोसियों के व्हाट्स एप पर राया में एक किशोर का शव मिलने की सूचना आई और कुछ फोटो थे। संजय और पड़ोसियों ने जब फोटो देखे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। क्योंकि शव अभिषेक का था। थाना राया पुलिस को शुक्रवार की सुबह 5 बजे कस्बे से 1 किलोमीटर पहले मथुरा कासगंज रेल ट्रैक पर एक किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त के लिए फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिए गए थे। व्हाट्स एप पर शव देखने के बाद परिजन राया थाने पहुंच गए। जहां पुलिस ने शव से मिले कपड़े अभिषेक के परिजनों को दिखाए। कपड़े देखने के बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने शव देखकर उसकी शिनाख्त अभिषेक के रूप में की। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन परिवार उसकी हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए इसे किसी तांत्रिक द्वारा अंजाम किया जाना बता रहा है। अभिषेक के ताऊ महेश वर्मा ने बताया कि यह ट्रेन हादसा नहीं है बल्कि उसके साथ वारदात की गई है। जिस जगह शव मिला वहां एक धार्मिक स्थल है और शव भी ऐसे था जैसे बलि दी गई हो। अभिषेक का शव मिलने के बाद गुरुनानक नगर के रहने वाले लोग अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गए। अभिषेक के पड़ोसी गौरव शर्मा ने बताया यह बहुत दुखद घटना है। इस वारदात के बाद बड़ा प्रश्नचिन्ह है क्योंकि सभी के बच्चे रहते हैं। राहुल ने बताया कि यह किसी तांत्रिक के द्वारा की गई वारदात लगती है। इस वारदात का पुलिस जल्द से जल्द खुलासा करे। राया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अभिषेक का पोस्ट मार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से वीडियोग्राफी के बीच कराएगा। पुलिस फिलहाल इस मामले पर कुछ भी बताने को तैयार नहीं है लेकिन जानकारी मिली है कि अभिषेक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान है। अभिषेक की हत्या हुई या फिर वह किसी हादसे का शिकार हुआ यह तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.