• Wed. May 6th, 2026

जेल में हेपेटाइटिस बी एवं सी के 83 संदिग्ध मरीज सामने आए

ByVijay Singhal

Sep 28, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जेल में गंभीर बीमारियों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बंदियों का स्क्रीनिंग टेस्ट किया। इसमें हेपेटाइटिस बी के 30 एवं हेपेटाइटिस सी के 53 संदिग्ध रोगी सामने आए हैं। इसके अलावा जेल में तीस पुराने मरीजों के भी सैंपल लिए गए हैं। जबकि टीबी के सैंपल जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जेल में हाई रिक्स ग्रुप के तहत बंदियों का स्क्रीनिंग टेस्ट किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 40 बंदियों के टीबी के सैंपल लिए। इन सैंपलों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा एचआईवी, हेपेटाइटिस बी एवं सी के भी स्क्रीनिंग टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हेपेटाइटिस बी के 30 एवं हेपेटाइटिस सी के 53 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। जबकि 30 मरीज पुराने भी हैं। जो भी संदिग्ध मरीज पाए गए हैं। इन सभी के रोग की पुष्टि के लिए सैंपलों को जिला अस्पताल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद रोग की पुष्टि होने पर उपचार किया जाएगा, साथ ही बंदियों को रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। स्क्रीनिंग टेस्ट करने वाली टीम में नोडल अधिकारी डाॅ. रोहितास सिंह, कारागार चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. उपेंद्र सोलंकी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डाॅ. संजीव यादव के साथ लैब तकनीशियन एवं स्वास्थ्य विभाग का स्टाफ शामिल रहा। नोडल अधिकारी डाॅ. रोहितास सिंह ने बताया कि जेल में बंदियों के स्वस्थ रखने के उद्देश्य से स्क्रीनिंग टेस्ट किया गया है। बंदियों के सैंपल लेकर जांच के लिए जिला अस्पताल भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर मरीजों की पुष्टि हो सकेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.