• Mon. Jun 29th, 2026

पहले ही प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे 24 पीठासीन और मतदान अधिकारी प्रथम, मांगा स्पष्टीकरण

ByVijay Singhal

Apr 25, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव के लिए मतदान कर्मचारियों के प्रशिक्षण की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई है। बीएसए डिग्री काॅलेज में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया, लेकिन पहले ही प्रशिक्षण में 24 पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थित रहे। कार्मिक प्रभारी ने संबंधित विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं। नगर पंचायत/नगर पालिका में अध्यक्ष एवं सदस्य पदों का निर्वाचन बैलेट पेपर के माध्यम से कराए जाने के लिए पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी प्रथम को बीएसए डिग्री काॅलेज में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें एमवीडीए के सचिव राजेश कुमार, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक एके उपाध्याय और मास्टर ट्रेनरों ने प्रशिक्षण दिया। बताया कि कार्मिकों को व्यवहारिक एवं क्रियाशील रहना है। प्रशिक्षण प्रभारी एमवीडीए सचिव राजेश कुमार कहा कि प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंटों के सामने मतपेटियों को सील करना है। मास्टर ट्रेनरों ने मतदान अधिकारियों को मतपेटियों को सील करने की विधि बताई। कार्मिक प्रभारी सीडीओ मनीष मीना ने मतदान कर्मियों से कहा कि वे निष्पक्ष मतदान कराएं, किसी के दबाव में कार्य नहीं करें। मतदान के दौरान पूरी निष्पक्षता रखी जाए।

कार्मिक प्रभारी सीडीओ मनीष मीना ने बताया कि प्रथम प्रशिक्षण के दौरान 24 कर्मचारी अनुपस्थित रहे हैं। इन अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध मानते हुए अनुपस्थित कार्मिकों के विभागाध्यक्षों को अनुपस्थित कार्मिक की अनुपस्थिति का कारण जानने के लिए निर्देशित किया गया है। संबंधित कार्मिक का स्पष्टीकरण तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि जिन कार्मिक का स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया जाएगा, उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर निर्वाचन कार्य में शिथिलता बरतने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.